इस प्रकार से खेती करने का जुगाड़ किसान को मालामाल कर देगा और यह आईडिया वाकई में रामबाण है…
खेती का यह जुगाड़ आसान है
किसान 1 एकड़ जमीन में खेती करके लगभग 5 एकड़ की फसल का फायदा उठा सकते है। इस प्रकार से खेती करने का जुगाड़ किसान को मालामाल कर देगा और यह आईडिया वाकई में रामबाण है। इसमें किसान भाइयों को थोड़ा आइडिया लगाना होंगा।
खेती के क्षेत्र में बहुत से नए-नए प्रकार के प्रयोग
आज के इस आधुनिक युग मे हमारे देश के किसान खेती के क्षेत्र में बहुत से नए-नए प्रकार के प्रयोग करने लगे हैं।इस आधुनिक तकनीकी के उपयोग से कम जगह पर ज्यादा से ज्यादा फसल लेना उत्पादन आसान हो गया है।
बहुत से किसान भाई मल्टीलेयर खेती की मदद से बहुत छोटी सी जगह पर एक साथ लगभग चार प्रकार की फसलों की खेती को अंजाम दे रहे है। इस उन्नत तकनीक की सहायता से खेती करने पर किसान भाइयों को पानी के साथ साथ खाद की भी बचत होती है। परिणाम स्वरूप धन की भी बचत होती है।
एक ही स्थान पर लगभग चार तरह की फसल को उगाया जा सकता है।
मौजूदा समय में देश के कई किसान नई तकनीक का उपयोग करके खेती को फायदे का सौदा बनाकर मस्त पैसा कमा रहे हैं। किसान भाइयो ने इस तरह के कई नए-नए प्रयोग करके सफलता हासिल की है परिणाम स्वरूप लागत से ज्यादा मुनाफा कमाने में अपार सफलता हासिल की है।
वैज्ञानिक तरीके से खेती करके कई किसान लाखों में कमाई कर रहे हैं। अब किसान भाई एक ऐसी तकनीक अपनाने लगे है, जिसमें एक ही जगह पर लगभग तीन से चार फसलों की खेती कर सकते है। इस तकनीक को Multilayer Farming कहते हैं।
मल्टीलेयर फार्मिंग
इसकी सहायता से हम छोटी सी जगह पर ज्यादा मात्रा में फसलो की पैदावार ले सकते हैं। इसमें हम एक ही जगह पर कई प्रकार की फसलें उगा सकते हैं। इससे कम जमीन के रकबा वाले किसानों को भी ज्यादा फायदा मिल सकता है। आइए समझते हैं कि मल्टीलेयर फार्मिंग को कैसे किया जा सकता है।
एक ही जमीन पर होती है सभी प्रकार के फसलों की खेती
मल्टीलेयर फार्मिंग टेक्नोलॉजी इसके नाम से ही हमे पता चलता है कि इसमे एक ही जगह पर एक ही समय में विभिन्न प्रकार से की तरह की फसलो की खेती की जा सकती है। इसके लिए हमे सबसे पहले ऐसी फसल की बोनी करनी चाहिए जो जमीन के अंदर उगती है।उसके बाद में उन फसलो को बोला चाहिए जो जमीन के थोड़ा ऊपर तक आती है। फिर और अधिक ऊँचाई वाली फसलो को बोना चाहिए।
खेती की लागत में भी आएंगी कमी
Multilayer Farming तकनीक से खेती करने पर खेती में आने वाले कुल खर्च में भी बहुत हद तक कमी आती है। इससे पानी भी बहुत कम खर्च होता है। जाती इस खेती में 70 % तक पानी की बचत भी होती है।
साथ ही इस तकनीकी में इसमें आप एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार की फसलों की खेती करते हैं।उन सभी फसलो के लिए अलग-अलग सिंचाई की आवश्यक नहीं पड़ती है। आप एक ही समय में सभी प्रकार की फसलों को पानी देकर देखभाल कर सकते हो। वहीं, इस प्रकार की खेती मे भी उतनी ही खाद डालना पड़ता है जितन एक फसल के लिए जरूरी होता है।
उत्पादन के साथ फायदा भी बढ़ता है
Multilayer Farming छोटे और मध्यमवर्गीय किसान भाइयों के लिए बेहद लाभदायक है, जिनके पास खेती के लिए जमीन का रकबा कम होता है, वो एक साथ कई प्रकार की अलग-अलग फसलों की खेती कर सकते हैं।इस प्रकार की खेती में लागत कम हो जाती है। और फसलो की पैदावार और फायदा कई गुना तक बढ़ जाता है।